रामाशीष बने चौथी बार जदयू जिलाध्यक्ष

Updated at : 10 Mar 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
रामाशीष बने चौथी बार जदयू जिलाध्यक्ष

जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को रांची प्रदेश कार्यालय में हुआ

विज्ञापन

चतरा. जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को रांची प्रदेश कार्यालय में हुआ, जिसमें लगातार चौथी बार रामाशीष कुमार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी श्रवण कुमार उपस्थित थे. वहीं मुसाफिर कुशवाहा व उपेंद्र प्रसाद को राज्य परिषद सदस्य बनाया गया. चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर रामाशीष कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करूंगा. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो, विधायक सरयु राय, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, प्रदेश महासचिव रामाकांत मंडल के प्रति आभार जताया है. जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू प्रदेश सचिव नंद कुमार निराला, रामस्वरूप दांगी, मुकेश कुमार यादव,अजय कुमार, अमेरिका यादव, सुनील कुमार, सत्येंद्र कुमार, रवींद्र कुमार यादव, मुकेश दास, दिलीप कुमार समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है.

रोड रोलर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

प्रतापपुर. बंदोहरी गांव के पास मंगलवार को रोड रोलर चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. उसकी पहचान इमामगंज (बिहार) थाना क्षेत्र के बटबिगहा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बिहार में भारतमाला परियोजना के तहत हाइवे का निर्म़ाण किया जा रहा है. इसे देखते हुए अनंतपुर गांव में आने-जाने के लिए सड़क की मरम्मत की जा रही थी. इसी दौरान रोड रोलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शंकर यादव की मौत हो गयी. घटना के बाद शव रोड रोलर में फंस गया. शव को किसी तरह बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों का रोड रोलर का चालक चालक हेडफोन लगाकर कार्य कर रहा था. ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद भी चालक को नहीं पता चला. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola