वन अधिकार कानून लागू कराने की मांग को लेकर रैली, धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
वन अधिकार कानून लागू कराने की मांग को लेकर रैली, धरना प्रदर्शन

अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हुए जिले के लोग

विज्ञापन

आवाज बुलंद: अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हुए जिले के लोग चतरा. वन अधिकार कानून 2006 को लागू कराने की सहित नौ मांगों को लेकर जिला ग्राम सभा मंच की ओर से मंगलवार को विशाल रैली निकाली गयी. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के केंद्रीय प्रभारी राजेश कुमार महतो शामिल हुए. रैली सदर प्रखंड कार्यालय स्थित शहीद नीलांबर-पीतांबर प्रतिमा स्थल से शुरू हुई, जो वन विभाग कार्यालय, अव्वल मुहल्ला, गुदरी बाजार, केसरी चौक, गंदौरी मंदिर, जतराहीबाग, समाहरणालय होती हुई विकास भवन के मुख्य द्वार के पास पहुंच कर धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गयी. इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. रैली व धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष अंजू देवी, सचिव सिकेंंद्र खरवार व झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जिला प्रभारी अशोक भारती कर रहे थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से ग्राम सभा द्वारा वनाधिकार कानून 2006 के तहत सैकड़ों आवेदन अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति को जमा किया गया है, जो लंबित है. उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब लंबित वादों का निष्पादन कर वनाश्रितों को पट्टा देने की मांग की. ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और तेज करने की बात कही. अंत में उपायुक्त के नाम आवेदन सौंपा गया. मौके पर ओमप्रकाश मांझी, हीरालाल मुर्मू, किशोर रजक, लखन गंझू, खुशियाल दांगी, महेश बांडो, विजय भारती, सुनीता देवी, उषामनी कुमारी, नीलू महतो समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola