अव्वल मुहल्ला में निकला मुहर्रम को लेकर जुलूस
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

अव्वल मुहल्ला अखाड़ा की ओर से रविवार की देर शाम मुहर्रम को लेकर मिट्टी धरने के लिए जुलूस निकाला गया.
विज्ञापन
चतरा. शहर के अव्वल मुहल्ला अखाड़ा की ओर से रविवार की देर शाम मुहर्रम को लेकर मिट्टी धरने के लिए जुलूस निकाला गया. जुलूस अव्वल मुहल्ला से शुरू हुआ, जो गुदरी बाजार, केशरी चौक, गंदौरी मंदिर होते हुए जतराहीबाग पहुंचा. वहीं से मिट्टी धर कर वापस मुहल्ला पहुंचा. इस दौरान या अली या हुसैन के नारों से क्षेत्र गूंजता रहा. युवाओं ने कई करतब भी दिखाये. यहां काफी संख्या में लोग शामिल थे. वहीं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी व जवान लगे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










