कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

करैलीबार पंचायत के केवाल गांव में नवनिर्मित देवी मंडप में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

जोरी. करैलीबार पंचायत के केवाल गांव में नवनिर्मित देवी मंडप में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 301 श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर गांव का भ्रमण करते हुए लीलाजन नदी पहुंचे, जहां पुजारी सुरेंद्र पांडेय के मंत्रोचार से कलश में जल भरा गया. इसके बाद वापस मंदिर पहुंच कर कलश स्थापित किया गया. कलश यात्रा में विधायक जर्नादन पासवान, राजद महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मित प्रकाश शामिल हुई. विधायक ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. आज के दौर में जहां मनुष्य एक-दूसरे का दुश्मन बना हुआ है, ऐसे में यज्ञ का आयोजन से उनके ह्रदय में दया का भाव जागृत होता है. यज्ञ में यजमान की भूमिका केदार यादव व बालो यादव निभा रहे है. यज्ञ को सफल बनाने में शंभू प्रसाद यादव, प्रदीप प्रजापति, सुरेंद्र ठाकुर, पंकज तिवारी, सुदेश यादव, गोविंद यादव, संतोष यादव, अशोक भारती, कुलदीप गंझू सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola