प्रजापति परिवार ने मनायी महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
प्रजापति परिवार ने मनायी महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती

रविवार को प्रजापति संघ ने महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनायी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय के पक्कागढ़ स्थित शंकर प्रजापति के आवास पर रविवार को प्रजापति संघ ने महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनायी. समारोह की अध्यक्षता नरेश प्रजापति ने की, संचालन रवि कुमार ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. समाज के अध्यक्ष नरेश प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति भगवान शिव के ससुर थे. हम सभी इनके वंशज हैं. सभी ने उनके दिये उपदेश का पालन करने का संकल्प लिया. कहा कि महाराजा दक्ष की जीवन लीला काफी रोचक है. भविष्य में इस पूजा को और बेहतर तरीके से मनाया जायेगा. पूजा को सफल बनाने में सचिव उपेंद्र प्रजापति, योगेंद्र प्रजापति, राजाराम पंडित, रवि कुमार, राजेश प्रजापति, अशोक प्रजापति, चिरंजीव कुमार, राजदेव प्रजापति, सतीश प्रजापति, उदय प्रजापति समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola