नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

Updated:
विज्ञापन
नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

16 मार्च को होगा शपथ व उपाध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन

16 मार्च को होगा शपथ व उपाध्यक्ष का चुनाव चतरा. नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है. उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वार्ड पार्षद अन्य वार्ड पार्षदों को अपनी ओर करने में जुटे हैं. लगातार वार्ड पार्षदों से मुलाकात का दौर चल रहा है. बंद कमरों में बैठकें हो रही हैं. बता दें कि उपाध्यक्ष का चुनाव 16 मार्च को होगा. यह चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होगा, जिसमें सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद शामिल होंगे. उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल वार्ड पार्षद अन्य वार्ड पार्षदों को विभिन्न तरह के ऑफर देकर अपनी ओर करने में लगे हुए हैं. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उपाध्यक्ष के लिए कितने वार्ड पार्षद सामने आयेंगे. फिलहाल तीन-चार वार्ड पार्षदों का उपाध्यक्ष चुनाव मैदान आने की चर्चा हो रही है. मालूम हो कि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में 22 वार्ड है, जिसमें सभी वार्डों से वार्ड पार्षद निर्वाचित होकर आये हैं. 16 मार्च को ही शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. सबसे पहले नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष व सभी वार्ड पार्षद शपथ लेंगे. इसके बाद उपाध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन लिया जायेगा. इसके बाद चुनाव होगा. चुनाव के बाद उसी दिन मतगणना होगी. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने बताया कि शपथ समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में दिलायी जायेगी. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिया जायेगा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola