मारपीट के आरोपियों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

मयूरहंड थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी सुखदेव पांडेय ने डीजीपी व एसपी को आवेदन देकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगायी है.
चतरा. मयूरहंड थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी सुखदेव पांडेय ने डीजीपी व एसपी को आवेदन देकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगायी है. बताया कि 15 अगस्त की शाम वह घर पर थे. इसी दौरान गांव के दिल कुमार पांडेय, दयानंद पांडेय, मुकुल पांडेय, सुकूल पांडेय, संजय पांडेय, कमलेश पांडेय, सन्नज पांडेय, हजारीबाग जिला पदमा थाना क्षेत्र के लाठी गांव निवासी संजीत ओझा घर पर आये और उनके व वृद्ध पिता बेलू पांडेय के साथ मारपीट की. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गयी. पिता का इलाज हजारीबाग में चल रहा है. बताया कि घटना के कुछ दिन पूर्व घर में चोरी हुई थी. उक्त लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया था. केस वापस लेने की बात कहकर मारपीट की गयी, लेकिन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. श्री पांडेय ने उक्त लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने व सुरक्षा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




