ePaper

छठ घाट जानेवाली सड़क पर गंदगी का अंबार

Updated at : 23 Oct 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाट जानेवाली सड़क पर गंदगी का अंबार

वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी कला के प्रसिद्ध छठ घाट मार्ग पर नाली का गंदा पानी बहने से छठव्रतियों को काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी कला के प्रसिद्ध छठ घाट मार्ग पर नाली का गंदा पानी बहने से छठव्रतियों को काफी परेशानी होती है. प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के साथ बुधवार को छठ घाट पर चर्चा की गयी थी. आपसी सहयोग से छठ घाट की साफ-सफाई का निर्णय लिया गया था. निर्णय के उपरांत गुरुवार को छठ घाट की सफाई के लिए आठ मजदूर लगाये गये हैं. शुक्रवार से छठ घाट की सफाई को लेकर अभियान तेज किया जायेगा. प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, उप-प्रमुख राहुल गुप्ता पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश कुमार, समाजसेवी अजय प्रसाद उर्फ मुन्ना केसरी ने बताया कि जेसीबी मशीन के जरिये छठ घाट की सफाई करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola