ePaper

इतवार बाजार के पास खुला पलाश दीदी कैफे

Updated at : 23 Jan 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
इतवार बाजार के पास खुला पलाश दीदी कैफे

जिप सदस्य ने कहा कि दीदी कैफे में झारखंड का पारंपरिक भोजन मिलेगा.

विज्ञापन

इटखोरी. मध्य विद्यालय के पीछे सब्जी मंडी के पास पलाश दीदी कैफे का उदघाटन जिप सदस्य सरिता देवी व भाजपा नेता डॉ मृत्युंजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि दीदी कैफे में झारखंड का पारंपरिक भोजन मिलेगा. दीदियों द्वारा बनाया हुआ पौष्टिक भोजन लोगों के लिए लाभदायक होगा. इस मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम गौरव जायसवाल, साई दीदी समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

इटखोरी में उल्लास के साथ मनी सरस्वती पूजा

इटखोरी. प्रखंड में सरस्वती पूजा धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया. स्कूल कॉलेज से लेकर अलग-अलग पूजा समितियों द्वारा भी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. सरस्वती पूजा को लेकर सड़कों पर चहल पहल रही. समितियों द्वारा कई जगहों पर आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. प्रखंड के शहरजाम, परोका मोड़, चट्टी, धनखेरी में पंडाल बना कर मूर्ति स्थापित की गयी है.

एफपीओ कार्यालय का किया उदघाटन

चतरा. सदर प्रखंड के टीकर शिव मंदिर के समीप शुक्रवार को मुखिया रघुनंदन पासवान ने एफपीओ कार्यालय का उदघाटन किया गया. इस मौके पर पंसस रामस्वरूप दांगी समेत कई उपस्थित थे. कार्यालय के संचालक रघु दांगी ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से किसानों को सरकारी दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जायेगा. किसानों का समूह बना कर इसका लाभ पहुंचाया जायेगा. मौके पर बबलू पासवान, डेगन यादव, प्रभु यादव, अशोक दांगी, गौतम पासवान, कांग्रेस उपाध्याय, केदार यादव समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola