ठनका गिरने से एक की मौत, गांव में मातम

प्रखंड में रविवार को बारिश के साथ ठनका गिरने से घोड़दौड़ पंचायत के दुल्हीबिगहा गांव निवासी कुलदीप यादव (48) की मौत हो गयी.
प्रतापपुर. प्रखंड में रविवार को बारिश के साथ ठनका गिरने से घोड़दौड़ पंचायत के दुल्हीबिगहा गांव निवासी कुलदीप यादव (48) की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. मृतक के पुत्र नीतीश कुमार के अनुसार बारिश के दौरान पिता भैंस चराने बगल के टांड़ खेत में गये थे. इसी दौरान ठनका गिरने से पिता मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. थाना प्रभारी कासिम अंसारी के अनुसार शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा. कुलदीप यादव अपने पत्नी कविता देवी समेत दो बच्चे छोड़ गये. परिजनों ने सरकारी लाभ की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




