ePaper

एनआइए ने अपने गवाह की सुरक्षा के लिए चतरा एसपी को लिखा पत्र

Updated at : 21 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
एनआइए ने अपने गवाह की सुरक्षा के लिए चतरा एसपी को लिखा पत्र

एनआइए ने टीपीसी उग्रवादियों के टेरर फंडिंग के एक प्रमुख गवाह की सुरक्षा के लिए चतरा एसपी को पत्र लिखा है.

विज्ञापन

रांची. एनआइए ने टीपीसी उग्रवादियों के टेरर फंडिंग के एक प्रमुख गवाह की सुरक्षा के लिए चतरा एसपी को पत्र लिखा है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है. गवाह टंडवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्तमान में आम्रपाली-मगध कोल परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कार्य से जुड़े हैं. गवाह द्वारा एनआइए के अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले में बताया गया था कि पूर्व में मुझे उग्रवादी संगठन द्वारा केस में गवाही नहीं देने की धमकी दी जा रही है. इसके साथ ही जान मारने की धमकी दी जा रही है. पूर्व में भी मेरे घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया चुका है, जिसके बाद मुझे सुरक्षा उपलब्ध कराया गया था. लेकिन वर्तमान में फिर से मुझे वाट्सएप कॉल पर धमकी दी जा रही है. शिकायतकर्ता ने एनआइए के अधिकारियों को यह भी बताया है कि वर्तमान में पुलिस कोयला लिफ्टर वेरीफिकेशन के नाम पर प्रति टन 25 रुपये की मांग कर रही है, जिसका विरोध मैं कर रहा हूं. इस वजह से पुलिस भी मुझे केस में फंसाने की दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola