नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती मनी

Updated:
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती मनी

डीओ ने कहा कि नेताजी एक सच्चे देश भक्त थे. हमसभी को उनकी राह पर चलने की जरूरत है.

विज्ञापन

सिमरिया. सुभाषचंद्र बोस पार्क में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस मौके पर प्रमुख रोहन साव, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह व जिप सदस्य देवनंदन साहू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. बीडीओ ने कहा कि नेताजी एक सच्चे देश भक्त थे. हमसभी को उनकी राह पर चलने की जरूरत है. इसके अलावा कई विद्यालयों में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. भाकपा अंचल परिषद द्वारा भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. मौके पर जिला मंत्री गयानाथ पांडेय मंत्री ओम प्रकाश शर्मा, तापेश्वर यादव, महावीर रजक, मुबारक हुसैन, दिनेश्वर साहू, शहाबुद्दीन उपस्थित थे.

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी

पत्थलगड्डा. प्रखंड में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ सह बीडीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी व एजुकेशन प्वाइंट कोचिंग सेंटर समेत कई शिक्षण संस्थाओं के प्रमुख लोगों द्वारा प्रखंड के सुभाष चौक स्थित नेताजी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. अतिथियों ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान आज भी हमें देशभक्ति की प्रेरणा देता है. ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्त कराने के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola