ePaper

इ-केवाइसी नहीं हुआ तो राशन कार्ड से हट जायेगा नाम

Updated at : 24 Mar 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
इ-केवाइसी नहीं हुआ तो राशन कार्ड से हट जायेगा नाम

सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमिय कुमार ने कहा कि 21 से 27 मार्च तक ई-सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान छूटे हुए राशन कार्डधारियों का इ-केवाइसी हो रहा है.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमिय कुमार ने कहा कि 21 से 27 मार्च तक ई-सप्ताह मनाया जा रहा है. इस दौरान छूटे हुए राशन कार्डधारियों का इ-केवाइसी हो रहा है. बचे हुए कार्डधारी अपने डीलर के पास जाकर इ-केवाइसी करा सकते हैं. जिन कार्डधारियों का फिंगर (अंगूठा) व फेस (चेहरा) से इ-केवाइसी नहीं हो रहा है, उनके लिए आयरिश मशीन से आंखों के माध्यम से इ-केवाइसी की जा रही है. चतरा नगर परिषद क्षेत्र मेंं छह डीलरों को आयरिश मशीन उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें डीलर नरेश राम रजक, विजय लक्ष्मी जायसवाल, मोहम्मद फरहान, कलामउद्दीन अंसारी, संजय निषाद व युगल गुप्ता शामिल है. कोई भी कार्डधारी उक्त डीलरों के जनवितरण प्रणाली दुकान में जाकर अपना इ-केवाइसी आयरिश मशीन से करा सकता है. उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक इ-केवाइसी की अंतिम तिथि है. इ-केवाइसी नहीं कराने वाले कार्डधारियों का राशन कार्ड से नाम हटा दिया जायेगा. शत प्रतिशत इ-केवाइसी हो, इसे लेकर डीलरों को भी निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola