पत्थलगड़ा में अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व उमाकांत पाठक सह लालू मैदान में रविवार को अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ.
पत्थलगड़ा. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्व उमाकांत पाठक सह लालू मैदान में रविवार को अमर शहीद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कुमार उज्ज्वल, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, जेएमएम जिलाध्यक्ष नीलेश ज्ञासेन, जेएमएम नेत्री प्रेमलता चंद्रा, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व फुटबॉल में किक मारकर किया. उदघाटन मैच एसटी युवा क्लब रमना बनाम युवा स्टार क्लब बकचुम्मा के बीच खेला गया. टूर्नामेंट में पत्थलगड़ा के अलावा चतरा व अन्य जिलों से कुल 32 टीमों ने भाग लिया. विधायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी है. उन्होंने मैदान को जल्द ही स्टेडियम का रूप देने की बात कही. कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष समेत भाजपा नेता सह जिला विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी, शहीद जयमंगल पांडेय के वंशज सच्चिदानंद पांडेय, कुंदन पाठक ने भी संबोधित किया. संचालन पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने किया. चतरा पुलिस ने 60 खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया. मौके पर अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा, सचिव दिनेश्वर भुइयां, कोषाध्यक्ष अंबिका यादव, प्रवक्ता लेखराज टाइगर, उपाध्यक्ष महेश दांगी, मुखिया राधिका देवी, कंचन देवी, राजेंद्र प्रसाद, विनय दांगी, सतीश कुमार, तिलेश्वर राणा समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




