मां बागेश्वरी मंदिर विकास प्रबंधन समिति की बैठक

बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर विकास प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को हुई.
गिद्धौर. बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर विकास प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता पूर्व विधायक सह मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह भोगता ने की, संचालन मुखिया जगदीश यादव ने किया. बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने मंदिर के विकास पर चर्चा की. मंदिर परिसर में जमीन विवाद का मामला अगली बैठक में निष्पादन करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि पूर्व कोषाध्यक्ष का आकस्मिक निधन हो गया. ग्रामीणों ने पूर्व कोषाध्यक्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा की मांग प्रबंधन समिति से की. प्रबंधन समिति सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव के बाद बैठक कर लेखा जोखा देने की बात कही. बैठक में समिति सचिव निर्मल गोप, जिप सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश गोप, शशि कुमार गुप्ता, युनुस मियां, मंसूर मियां, विकास यादव, सुरेश यादव, प्रभु यादव, सिकेंद्र रवानी, सकेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




