ePaper

मगध कोल परियोजना से विस्थापितों की बैठक

Updated at : 15 Sep 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
मगध कोल परियोजना से विस्थापितों की बैठक

मगध कोल परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों की बैठक देवलगड्डा में हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया सीता देवी ने की, संचालन विनोद उरांव ने किया.

विज्ञापन

टंडवा. मगध कोल परियोजना से विस्थापित ग्रामीणों की बैठक देवलगड्डा में हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया सीता देवी ने की, संचालन विनोद उरांव ने किया. बैठक में सीसीएल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गयी. कोर्ट के निर्देशानुसार सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें ग्रामीणों ने हर संभव मदद का निर्णय लिया, ताकि ग्रामीणों के वस्तुस्थिति से अदालत अवगत हो सके. सर्वे के बाद ग्रामीणों को वर्तमान से बेहतर स्थिति में पुनर्वास व विस्थापन का लाभ देगा. इसके साथ ही जीएम व जेजे जमीन पर सीसीएल की ओर से लिए जा रहे शपथ पत्र की ग्रामीणों ने निंदा की. गलत तरीके से शपथ पत्र लिये जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. इसे सीसीएल सीएमडी महाप्रबंधक समेत सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को सौंपा जायेगा. रैयतों ने कहा कि सीसीएल बिना किसी नियम कानून के जबरन भयादोहन कर शपथ पत्र ले रही है. मौके पर उप मुखिया राजेश साव, रामविलास साहू, हुलास साव, धनेश्वर उरांव, बसंत सांगा, रूपलाल उरांव, भैरो साव, प्रभु साव, शिवनारायण साव, मोती साव, कन्हैया उरांव, बंदे उरांव समेत सीसीएल से लालमणि मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola