गाजे बाजे के साथ निकाला पहला मंगला जुलूस

Updated:
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकाला पहला मंगला जुलूस

हिंदू वीर संघ द्वारा गाजे बाजे के साथ निकाले गये जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

: जय श्रीराम व वीर बजरंग बली के जयघोष से गूंजा शहरचतरा. रामनवमी को लेकर पहला मंगला जुलूस निकाला गया. हिंदू वीर संघ द्वारा गाजे बाजे के साथ निकाले गये जुलूस में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. जुलूस गौरक्षणी के पास से निकला, जो मारवाड़ी मुहल्ला, पुराना पेट्रोल पंप, मेन रोड, केसरी चौक, गुदरी बाजार, अव्वल मुहल्ला समेत कई क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव, जय हनुमान के जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा. इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, बजरंग बली की झांकी निकाली गयी. जुलूस का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार प्रजापति कर रहे थे. इस दौरान जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, अमन यादव, गुड्डू सोनी, छोटू जायसवाल समेत कई शामिल हुए. मौके पर मुन्ना यदुवंशी, उज्ज्वल मालाकार, नीतिश, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार, सन्नी कुमार, अभिषेक केशरी, राजेश पासवान, रोहित पांडेय समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

डीसी से मिला झामुमो का प्रतिनिधिमंडल

सिमरिया. झामुमो का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी से मुलाकात की. इस दौरान डीसी ने झामुमो के शिष्टमंडल व एनटीपीसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें डीटीओ सह प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, सीओ गौरव कुमार राय मुख्य रूप से मौजूद थे. सदस्यों ने एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई में लगे ट्रिप ट्रेलर पर पूर्ण रूप से बैन लगाने, लोड वाहनों को सुरक्षित तरीके से ले जाने, सड़कों की साफ-सफाई के साथ चिह्नित स्थानों पर लाइट, सीसीटीवी कैमरा लगाने आदि की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया. डीसी ने इस माह के अंत तक प्रमुख मांगों को लागू करने की बात कही. कहा गया एसडीओ के नाम से एक-एक कोष बनाया जायेगा. उस कोष में एनटीपीसी द्वारा फ्लाई ऐश वाहनों के भाड़ा से प्रति टन पांच रुपये की कटौती कर राशि जमा की जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार चंद्रा, हाइवा ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष कामाख्या सिंह, जिप सदस्य देवनंदन साहू, प्रमुख रोहन साहू, झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola