ePaper

मतगणना को लेकर पहुंच रहे नेता, होटल, रेस्टोरेंट व लॉज बुक

Updated at : 21 Nov 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना को लेकर पहुंच रहे नेता, होटल, रेस्टोरेंट व लॉज बुक

विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना में एक दिन शेष रह गया है. इसे लेकर शहर के होटल, रेस्टोरेंट व लॉज की बुकिंग की गयी है. भाजपा, लोजपा, राजद व झामुमो के नेता यहां पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

चतरा. विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना में एक दिन शेष रह गया है. इसे लेकर शहर के होटल, रेस्टोरेंट व लॉज की बुकिंग की गयी है. भाजपा, लोजपा, राजद व झामुमो के नेता यहां पहुंच रहे हैं. मतगणना को लेकर सभी पार्टी के प्रत्याशी काउंटिंग एजेंट बनाया है. सभी को सुबह छह बजे तक मतगणना केंद्र चतरा कॉलेज पहुंचने को कहा गया है. मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ हो जायेगी. चतरा विधानसभा से राजद व लोजपा, सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में झामुमो व भाजपा के बीच मुकाबला है. गुरुवार को भी उक्त पार्टी के कार्यकर्ता हार-जीत का आंकड़ा लगाते दिखे. सभी अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं. चतरा विधानसभा में हंटरगंज में पड़े मत को लेकर राजद व लोजपा अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं सिमरिया विधानसभा में इटखोरी व मयूरहंड में मिले मत को लेकर भाजपा जीत का दावा कर रही हैं, जबकि झामुमो लावालौंग, सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड्डा व गिद्धौर में पड़े वोट को लेकर अपनी जीत बता रहा है. हालांकि हार-जीत का फैसला 23 नवंबर को होगा. मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के साथ-साथ कार्यकर्ता व समर्थकों की धड़कने तेज हो गयी है. क्षेत्र के लोग मतगणना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों विधानसभा में 13 मई को चुनाव हुआ था, जिसमें मतदाताओं ने उत्साहित होकर मतदान किया था.

मतगणना पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

चतरा. चतरा व सिमरिया विधानसभा की मतगणना 23 नवंबर को चतरा कॉलेज में होगी. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर डीएमएफटी हॉल में गुरुवार को मास्टर ट्रेनर द्वारा मतगणना पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. सभी को मतगणना से संबंधित जानकारी दी गयी. इसके अलावा दोपहर बाद मतगणना स्थल पर मतगणना संबंधित कार्य व अन्य कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त मतगणना पदाधिकारी, पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर दिया गया.

किसके सिर सजेगा सेहरा, फैसला कल

चतरा. विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना शनिवार को होगी. 13 नवंबर को चतरा व सिमरिया में हुए मतदान में 11-11 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम मशीन में बंद है. इस बार किनके सिर पर सेहरा सजेगा यह मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. जिले के सभी प्रखंडों में प्रत्याशियों की जीत-हार की चर्चा जोरों से हो रही है. सभी अपने-अपने पार्टी प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola