ePaper

विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत

Updated at : 29 May 2025 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत

अभियान को सफल बनाने के लिए केवीके की दो टीम का गठन किया गया.

विज्ञापन

चतरा. विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत गुरुवार को की गयी. अभियान 12 जून तक चलेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए केवीके की दो टीम का गठन किया गया. पहली टीम में कृषि वैज्ञानिक धर्मा उरांव, वरीय वैज्ञानिक डॉ रंजय कुमार सिंह व दूसरी टीम में इंजीनियर विनोद कुमार पांडेय, शिवेंद्र कुमार दुबे शामिल हैं. वरीय वैज्ञानिक श्री सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसानों को पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन समेत उन्नत कृषि तकनीकों, कृषि विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं व नीतियों की जानकारी प्रदान करना है. मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझायी गयी फसलों का चयन, संतुलित उर्वरक का प्रयोग के प्रति जागरूक करना भी है. उन्होंने कहा कि इसे संंबंध में जिले के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पहले दिन प्रतापपुर प्रखंड के मैरागकला, कुकुरमन, भलुवायी, सिजवा, नावाडीह, झारा, कठोन गांव में कार्यक्रम होगा. इंजीनियर विनोद कुमार ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिए वैज्ञानिक प्रचार प्रसार, स्थायी प्रथाओं व किसान सशक्तीकरण के लिए प्रारंभ किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola