इटखोरी में क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन
इटखोरी में क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह

22 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाली क्षत्रिय समाज की रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

इटखोरी. होटल जय जगन्नाथ परिसर में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी सह प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह व अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बाबू निरंजन प्रसाद सिंह मौजूद थे. अतिथियों ने क्षत्रिय समाज को एकजुट होने का आह्वान किया. वहीं 22 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाली क्षत्रिय समाज की रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया. पूर्व प्रमुख ऋषिबाला ने क्षत्रिय समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला. समारोह में इटखोरी, चौपारण, कान्हाचट्टी, चतरा, हंटरगंज प्रखंड के क्षत्रिय समाज के लोग जुटे थे. मौके पर मृत्युंजय सिंह , प्रिंसिपल सकलदेव सिंह, पूर्व विधायक निरंजन प्रसाद सिंह के अलावा रंजीत सिंह, रामचंद्र सिंह, रामरक्षा सिंह,रामफल सिंह, जितेंद्र सिंह, संत सिंह,जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह, गोपाल सिंह, श्याम सिंह, रामदहीन सिंह, टुन्नी सिंह, बिनोद सिंह, शुभम सिंह, नगीन सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola