ePaper

बेटी की शादी के लिए रखे गहने की चोरी

Updated at : 14 Dec 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखे गहने की चोरी

साढ़े चार लाख के गहने व 40 हजार नकद की चोरी

विज्ञापन

साढ़े चार लाख के गहने व 40 हजार नकद की चोरी हंटरगंज. नावाडीह पंचायत के कुरैशी मुहल्ला निवासी मंसूर कुरैशी के बंद घर में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गये. वहां से साढ़े चार लाख के सोने-चांदी के गहने व 40 हजार नकद की चोरी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी परिवार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में कहा है कि बेटी की शादी के लिए रखा 43 ग्राम सोने व 50 ग्राम चांदी के गहने, 40 हजार नकद की चोरी की गयी है. सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मंसूर के भाई मासिक कुरैशी ने कहा कि भाई मंसूर कुरैशी विदेश में रहता है. उसकी पत्नी एक सप्ताह से मायके गयी हुई थी. बंद घर का लाभ उठा कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola