ePaper

चतरा व हजारीबाग का बॉर्डर सील

Updated at : 03 Apr 2020 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा व हजारीबाग का बॉर्डर सील

टंडवा : लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चुंदरूधाम के समीप चतरा व हजारीबाग के बॉर्डर को सील कर दिया. थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि आवश्यक सेवा को छोड़कर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने में पुलिस की मदद करने की बात कही. थाना प्रभारी […]

विज्ञापन

टंडवा : लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर पुलिस ने चुंदरूधाम के समीप चतरा व हजारीबाग के बॉर्डर को सील कर दिया. थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि आवश्यक सेवा को छोड़कर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने में पुलिस की मदद करने की बात कही. थाना प्रभारी ने बच्चों को घर में रहने को कहा. क्रिकेट खेलते पकड़े जाने पर अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई होगी. वीपीआर कंपनी ने जवानों के बीच मास्क बांटामगध परियोजना में कार्यरत वीपीआर माइनिंग कंपनी द्वारा लॉकडाउन को सफल बनाने में लगे जवानों के बीच मास्क का वितरण किया गया. कंपनी मैनेजर निवाशन रेड्डी ने टंडवा पुलिस को 200 मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया. श्री रेड्डी ने कहा कि जवान विषम परिस्थिति में काम कर लॉकडाउन को सफल बनाने में लगे हैं. जवानों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, इसलिए कंपनी द्वारा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola