हंटरगंज में ह्यूमन पैथोलोमा वायरस वैक्सीनेशन शिविर

Updated at : 30 Mar 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
हंटरगंज में ह्यूमन पैथोलोमा वायरस वैक्सीनेशन शिविर

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

विज्ञापन

हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश ने किया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को लगाया जायेगा. यह वैक्सीनेशन बच्चेदानी कैंसर से बचाने का काम करेगा. वैक्सीनेशन शिविर प्रथम चरण में तीन माह तक लगातार चलेगा. उसके बाद विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार इसे आगे भी जारी रखा जायेगा. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की अपील की है. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी व क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे.

भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

पत्थलगड्डा. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ परिसर में भाजपा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी ने की. संचालन महामंत्री तिलेश्वर राणा ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित हुए. इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गयी. बैठक में सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, महामंत्री विरोचन गिरी, अमित तिवारी, शिवसागर राणा, गिरधारी राणा, बिनोद दांगी, सुनील सिंह, मनीष सिंह, ब्रजेश सिंह, तीर्थनाथ दांगी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola