ePaper

कविता गायन व श्लोक के साथ हिंदी पखवारा का शुभारंभ

Updated at : 15 Sep 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
कविता गायन व श्लोक के साथ हिंदी पखवारा का शुभारंभ

सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी की ओर से रविवार को हिंदी दिवस पर हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

चतरा. सशस्त्र सीमा बल की 35वीं वाहिनी की ओर से रविवार को हिंदी दिवस पर हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. यहां कविता का गायन, कहानियां, श्लोक की प्रस्तुति की गयी. वहीं हिंदी की महता से सभी को अवगत कराया गया. राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 से 29 सितंबर तक पखवाड़ा चलेगा. इस दौरान सभी बल कर्मियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा. इसमें हिंदी निबंध, हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोष, हिंदी टिप्पणी लेखन, हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता व विभिन्न कार्यशालाओं को शामिल किया जायेगा. वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि हिंदी भारत की एकता का प्रतीक है. यह संस्कृति व समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हिंदी पखवाड़ा हमें अपनी समृद्ध भाषा व साहित्य को संजोये और बढ़ावा देने का एक अवसर प्रदान करता है. इस अवसर पर उप कमांडेंट पीएल शर्मा, दीपक कुमार सिंह, जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola