हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत व दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत व दो गंभीर

हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत व दो गंभीर

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के गिद्धौर-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित गांगपुर के खलाखुदी के समीप बुधवार की दोपहर हाइवा वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक में सवार चतरा सदर थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी सौरभ पांडेय (25) पिता साचो पांडेय की मौत हो गयी. जबकि मृतक की मां व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी शिवा यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. वहीं घायलों को भी एंबुलेंस से चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं हाइवा वाहन को जब्त किया है. साथ ही चालक को पकड़ कर थाना ले गया. दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. जानकारी के अनुसार सौरभ पांडेय अपना घर जांगी से मां के साथ शादी समारोह में जा रहे थे. इस दौरान कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में कोयला डंप कर वापस लौट रहे हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दिया. इस बीच हजारीबाग की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक अन्य बाइक ने भी बाइक को टक्कर मार दिया. जिससे एक बाइक पर सवार पुत्र की मौत व मां गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं दूसरी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल गया. घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में जांगी गांव के ग्रामीण वहां पहुंचे और शव देख कर दहाड़ मार कर रोने लगे. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola