गुड्डू मुंडा हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 23 May 2026 9:17 PM

विज्ञापन

चलती बस से उतार कर जंगल में ले जाकर की थी हत्या

विज्ञापन

: चलती बस से उतार कर जंगल में ले जाकर की हत्या : फरार मास्टरमाइंड की तलाश में छापामारी जारी सिमरिया. लावालौंग पुलिस ने गुड्डू मुंडा हत्याकांड का उदभदेन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें लूटु गांव के महेश गंझू, सोहावन के नीतेश कुमार, जलमा के कमलेश कुमार शामिल हैं. जबकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड राकेश गंझू फरार है. गिरफ्तार लोगों के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेस कर दी. उन्होंने बताया कि 15 मई 2026 को टुनगुन गांव निवासी संतोष मुंडा ने अपने पुत्र गुड्डू मुंडा के अपहरण को लेकर लावालौंग थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया. एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी सहयोग से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान महेश गंझू ने बताया कि गुड्डू का गांव के ही राकेश मुंडा की मां रीता देवी के साथ प्रेम संबंध था, जिसे लेकर राकेश अपने साथियों के साथ मिल कर गुड्डू की हत्या की साजिश रची. 30 मार्च को मंधनिया घाटी के पास चलती बस से गुड्डू को उतार लिया और मारपीट करते हुए हांहे जंगल की ओर ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को दफना दिया. महेश की निशानदेही पर गुड्डू का शव बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि फरार मास्टरमाइंड राकेश की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा लावालौंग के एसआई विधायक प्रसाद यादव, वाजीद अली, तकनीकी शाखा सदस्य व अन्य जवान शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola