ePaper

मृतक मजदूरों के परिजनो से मिले पूर्व मंत्री, की आर्थिक मदद

Updated at : 23 Sep 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक मजदूरों के परिजनो से मिले पूर्व मंत्री, की आर्थिक मदद

राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता मंगलवार को प्रतापपुर पहुंचे.

विज्ञापन

प्रतापपुर. राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता मंगलवार को प्रतापपुर पहुंचे. इस दौरान मोनिया गांव पहुंचकर ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की हुई मौत की सूचना पर उनके परिजनों से मिले. उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. दोनों के परिजनों को आर्थिक सहयोग किया. मालूम हो कि मोनिया गांव के मजदूर रामजीत यादव व बिजली यादव की मौत गत 17 सितंबर को चेन्नई के पेरंबुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से हो गयी थी. इधर, कसमार कृष्णापुरी के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर सार्वजनिक रास्ता दिलाने की मांग की. बताया कि अस्पताल की जमीन से कृष्णापुरी मुहल्ला में आवागमन करते थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने चहारदीवारी देकर रास्ता बंद कर दिया है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है. पूर्व मंत्री ने कहा कि उपायुक्त से मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जायेगी. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवकिशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, मोनिया मुखिया अमरेश कुमार सिंह, पूर्व पंसस लवली देवी, समाजसेवी भोला प्रसाद, नारायण यादव, सन्मुख यादव, रोहित गुप्ता, कमलेश पासवान, जितेंद्र सार्थक, जगदीश यादव, इंद्रजीत कुमार, विजय यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

ग्रामीणों ने समस्या से कराया अवगत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola