रामनवमी महासमिति का गठन, संदीप बने अध्यक्ष

Published by : VIKASH NATH Updated At : 18 Mar 2026 6:28 PM

विज्ञापन

पत्थलगड्डा बाजारटांड़ में रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संदीप सिंह व संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा बाजारटांड़ में रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता संदीप सिंह व संचालन सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी ने किया. जिसमें प्रखंड के सभी रामनवमी पूजा समिति (अखाड़ों) के पदाधिकारी, सदस्य व रामभक्त शामिल हुए. रामनवमी पूजा धूमधाम व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर महासमिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से दूसरी बार संदीप सिंह को अध्यक्ष, सुधीर कुमार को उपाध्यक्ष, हरीश दांगी सचिव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश दांगी को संयोजक व बासुदेव दांगी महासचिव चुना गया. संरक्षक के रूप में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, अरविंद ठाकुर, महेंद्र दांगी, सतीश दांगी, सतीश कुमार, अमित तिवारी, दिनेश्वर दांगी, अंबिका यादव, राजकुमार दांगी, गिरधारी राणा, सुखसागर राणा, अरुण अग्रवाल बनाया गया. उपस्थित लोगो ने पदाधिकारियों का स्वागत किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, कमलेश सिंह, बसंत दांगी, राजकुमार ठाकुर, जगदीश दांगी, दीपक राज, संतोष दांगी, मनोहर दांगी समेत कई शामिल थे. एसडीओ ने कंप्यूटर सेंटर का किया उदघाटन हंटरगंज. प्रखंड के आईजीक्यू मार्केट में बुधवार को सर्वोदय फाउंडेशन फॉर एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट कंप्यूटर सेंटर का उदघाटन एसडीओ जहूर आलम ने किया. इस मौके पर एसडीओ ने छात्र-छात्राओं को बेहतर से शिक्षा प्राप्त करने की बात कही. शिक्षा से ही जीवन में रोशनी ला सकते हैं. अपने परिवार में खुशहाली ला सकते हैं. शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सीखने की बात कही. आज के समय में सभी काम डिजिटल से होता है, इसलिए डिजिटल की जानकारी रहना बहुत जरूरी है. छात्र-छात्राएं बिना कंप्यूटर की जानकारी के जीवन अधूरा है. मौके पर झारखंड सरकार के सहकारिता विभाग के निर्देशक कौशलेंद्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोशन सिंह, मुखिया ब्रिज किशोर सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, विजय शंकर सिंह, कमल कुमार केसरी, अशरफी सिंह के अलावा कई अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola