ePaper

वन विभाग ने लकड़ी का बोटा लदा ट्रैक्टर किया जब्त

Updated at : 23 Sep 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग ने लकड़ी का बोटा लदा ट्रैक्टर किया जब्त

वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात छापामारी अभियान चलाते हुए कौरा-डुमरवार मुख्य पथ स्थित चरकाकला से अवैध लकड़ी का बोटा लदा ट्रैक्टर जब्त किया है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रतापपुर-कुंदा वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात छापामारी अभियान चलाते हुए कौरा-डुमरवार मुख्य पथ स्थित चरकाकला से अवैध लकड़ी का बोटा लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को वन विभाग परिसर में रखा गया. जब्त बोटे की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बतायी जाती है. रेंजर अजीत चंद्रवंशी ने कहा कि सूचना मिली थी कि जंगलों से लकड़ी काटकर बिहार ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आलोक में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने चरकाकला के पास अभियान चलाया. इस दौरान वनकर्मियों को देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. इस संबंध में वन अधिनियम का मामला दर्ज किया गया. छापामारी अभियान में कई वनरक्षी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola