अलहुदा पब्लिक स्कूल में फूड फिएस्टा एवं फन प्रोग्राम

Updated:
विज्ञापन
अलहुदा पब्लिक स्कूल में फूड फिएस्टा एवं फन प्रोग्राम

इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट खानपान का सामान तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखायी.

विज्ञापन

चतरा. शहर के हमीद नगर स्थित अलहुदा पब्लिक स्कूल में फूड फिएस्टा एंव फन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि सदर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी, फिरदौस नाज ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट खानपान का सामान तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखायी. बच्चों को स्वच्छता, पोषण व उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी गयी. इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि फूड फिएस्टा जैसे कार्यक्रम बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इससे बच्चों को मिल जुलकर काम करने, योजना बनाने व जिम्मेदारी निभाने की सीख मिलती है. अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाये गये स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण कर सराहना की. विद्यालय के डायरेक्टर अल्ताफ हुसैन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास व टीम वर्क की भावना विकसित करना है. मौके पर मूसा मेमोरियल के प्राचार्य गुलाम सरवर अंसारी के अलावा प्राचार्य मो दानिश, अनवर, मौलाना मिन्नत, हाफिज अकील समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola