12 हाइवा व तीन माइंस संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

12 हाइवा व तीन माइंस संचालक पर प्राथमिकी दर्ज
जोरी. वशिष्ठ नगर थाना में अवैध पत्थर लदे जब्त 12 हाइवा व तीन पत्थर माइंस संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज खनन निरीक्षक राजेश हांसदा के आवेदन के आधार पर की गयी. जिसमें मेसर्स ए एंड पी स्टोन वर्क्स करमाही, मेसर्स एमएसयू इंटरप्राइजेज करमाही व राजगुरु स्टोन माइंस राजगुरु के अलावा जब्त हाइवा (जेएच 02 बीयू 0859), (जेएच 02 एएन 9177), (जेएच 02 बीभी 1184), (बीआर 02 जीसी 2948), (जेएच 02 बीक्यू 5658), (बीआर 02 जीसी 5836), (जेएच 03 एएम 2999), (जेएच 02 बीक्यू 1923), (जेएच 02 बीएस 5694), (जेएच 02 बीक्यू 8273), (जेएच 02 डीयू 6426) व (जेएच 02 बीएन 2105) शामिल हैं. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 58/25 के तहत यूएस 317 (5)3/5 बीएनएस, 21 एमएमडीआर एक्ट 1957, 54 जेएमएमसी रूल 2004 व 13 प्रिवेंशन ऑफ़ इलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल 2017 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. पत्थर खदान के संचालक व हाईवा मालिक भी मुकदमे के दायरे में रहेंगे, लेकिन अनुसंधान में इन्हें शामिल किया जायेगा. गो सेवा के लिए तत्पर हूं : उज्ज्वल
चतरा. विहिप व बजरंग दल के नगर अध्यक्ष उज्ज्वल माली ने कहा कि गो की सेवा के लिए तत्पर हूं. सड़क में वाहनों द्वारा गौ माता की दुर्घटना में लगातार वृद्धि को देखते हुए कई समाजसेवी व युवाओं ने आगे आया है. गो माता के गले में रेडियम बेल्ट लगाया जा रहा है, ताकि वाहनों की लाइट से चालक का पता चल पाये कि आगे गो माता है. जिससे दुर्घटना में कमी आयी है. आगे भी इस कार्य को जारी रखने के लिए कार्य किया जा रहा है. इस अभियान में हैप्पी सोनी, पियूष चंद्रवंशी, सुमित यादव, सक्षम यादव, आशीर्वाद श्रीवास्तव, राज सोनी, रोशन पांडेय, आयुष मल्लाहरा सहित कई अन्य लगे हुए है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




