दो लीज धारकों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
दो लीज धारकों पर प्राथमिकी दर्ज

जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने सदर थाना में दो लीज धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है

विज्ञापन

चतरा. जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने सदर थाना में दो लीज धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें चतरा मेन रोड निवासी सह सांई रेसीडेंसी के मालिक सौरभ कुमार (सुधीर कुमार अग्रवाल) व नयकी तालाब निवासी प्रवीण कुमार (पिता सुरेश साव) शामिल हैं. डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों लीज धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि जिला परिषद द्वारा निर्मित इटखोरी के आधुनिक डाक बंगला को तीन वर्ष के लिए सौरभ को उपलब्ध कराया गया था. 18 जनवरी 2023 को इकरारनामा की गयी. शर्तों के अनुसार हर छह माह पर निविदा की राशि जमा करनी थी, लेकिन उनके द्वारा जमा नहीं की गयी. उनके पास 8,29,590 रुपया बकाया है. वहीं प्रवीण कुमार को समाहरणालय के सामने स्थित डाक बंगला (उत्सव पैलेस) तीन साल के लिए 20 जनवरी 2023 को लीज पर उपलब्ध कराया गया था. उनके ऊपर 34,06,168 रुपये बकाया है. समय पर राशि जमा नहीं करने के कारण प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola