भूमि विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल

प्रखंड के डटमी गांव में मंगलवार की शाम भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपती व पुत्र के साथ मारपीट हुई

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के डटमी गांव में मंगलवार की शाम भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपती व पुत्र के साथ मारपीट हुई. जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में विलास यादव, उनकी पत्नी सोनकालिया देवी व पुत्र प्रमोद यादव शामिल है. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. विलास को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मारपीट का आरोप भतीजा बरतु यादव, शैलेंद्र यादव, राजदयाल यादव व तीनो के पत्नियों पर लगाया है. घायल विलास यादव ने बताया कि बंटवारे में हमें सात डिसमिल जमीन मिला था, जिस पर पुत्र द्वारा घर बनाया जा रहा था. भतीजे लोग अपना जमीन बता कर जमकर मारपीट किया. बरतु यादव ने बताया कि हमारे जमीन पर जबरन घर बना रहे थे, जिसे लेकर मना किया गया. दोनो पक्षो से थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola