ePaper

सामंती ताकतें गरीबों को जमीन से बेदखल कर रही है: चंद्रदेव

Updated at : 06 Sep 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
सामंती ताकतें गरीबों को जमीन से बेदखल कर रही है: चंद्रदेव

प्रखंड के बेंगोकला गांव में शनिवार को भाकपा माले की ओर से आमकुदर के शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कान्हाचट्टी. प्रखंड के बेंगोकला गांव में शनिवार को भाकपा माले की ओर से आमकुदर के शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरूआत ऊंटा मोड़ से हुई. यहां से रैली के शक्ल में मुख्य अतिथि सहित काफी संख्या में लोग निकले. रैली बेंगोकला शहीद चौक पहुंची. इस दौरान शहीदों की याद में नारे लगाये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने की. भारी बारिश के बावजूद लोग अडिग रहे और सभा में उपस्थित जनसैलाब ने शहीदों को नमन किया. विधायक ने शहीदों को याद किया और स्मारक का अनावरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि चतरा में वन पट्टा नहीं मिल रहा है. फर्जी कागजात तैयार किये जा रहे हैं. सामंती ताकतें गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल कर रही हैं. रोजगार का अभाव, शिक्षा व्यवस्था चरमरायी हुई है. कर्ज के बोझ तले लोग परेशान हैं. हम इन मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठायेंगे. महिला नेत्री जयंती चौधरी ने कहा कि महिलाएं आज हमलों का शिकार हो रही हैं. सुरक्षा का अभाव, महंगाई और अधिकारों का हनन हो रहा है. मणिपुर जैसी घटनाएं शर्मनाक हैं. जिला सचिव श्री प्रजापति ने कहा कि वर्ष 1997 में सामंती वर्चस्व, लूट-खसोट व जमींदारी प्रथा के खिलाफ जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए भाकपा माले के नेतृत्व में शुरू हुई लड़ाई में सत्ता संरक्षित ताकतों ने आमकुदर में 10 साथियों की निर्मम हत्या कर दी थी. इस घटना ने पार्टी को झकझोर दिया, लेकिन भाकपा माले ने हार नहीं मानी और आज यह आंदोलन चतरा में आग की तरह फैल रहा है. इसके अलावा रामेश्वर चौधरी, भुवनेश्वर बेड़िया, चतरा के प्रभारी त्रिलोकी नाथ, जिप सदस्य चंद्रदेव गोप, अली इमाम, शंकर कुमार, भुनेश्वर भोगता समेत कई ने संबोधित किया. मौके पर काफी संख्या में महिला-पुरूष लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola