शिक्षित बेटियां दो कुलों का जीवन उद्धार करती है: विधायक
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

द विजन पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
विज्ञापन
इटखोरी. द विजन पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ मनायी गयी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. उदघाटन विधायक कुमार उज्ज्वल, बीडीओ सोमनाथ बंकिरा व जिप सदस्य सरिता देवी ने किया. विधायक ने कहा कि हमने कंप्यूटर कक्ष देने का घोषणा किया था, उसको प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई का महत्व है. हर क्षेत्र में शिक्षा का जरूरत है. उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि बेटी दो कुलों का जीवन उद्धार करती है. बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने स्कूल की व्यवस्था की प्रशंसा की. जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि समाज व घर में शिक्षा का बहुत महत्व है. कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने खोरठा, भोजपुरी व हिंदी गानों पर नृत्य कर अपने प्रतिभा को दर्शाया. स्कूल के निदेशक व शिक्षक दीपक कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर मुखिया विकास सिंह, रंजय भारती, करनी उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक दशरथ दांगी, शिक्षाविद सह सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर नवल, भद्रकाली इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रियाजुद्दीन अहमद, पंचायत समिति सदस्य पवन सिंह समेत अभिभावक थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










