गैस डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं के लिए इ-केवाइसी अनिवार्य

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 10 Nov 2025 8:29 PM

विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है.

विज्ञापन

इटखोरी. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया गया है. उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध होगा, जो मोबाइल फोन से डिलीवरी बुकिंग करायेंगे. यह जानकारी लक्की भारत गैस ग्रामीण वितरक के संचालक दिलीप कुमार ने दी. कहा कि सभी उपभोक्ताओं को इ-केवाइसी कराना अनिवार्य है. जिन उपभोक्ताओं का इ-केवाइसी नहीं होगा उनका गैस कनेक्शन ब्लॉक हो जायेगा. उन्हें अवैध कनेक्शनधारी माना जायेगा. कहा कि गैस डिलीवरी बुकिंग का बहुत आसान तरीका है. उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन से कंपनी के नंबर पर मिस कॉल करेंगे. इससे सिलिंडर बुक हो जायेगा. डिलीवरी वाहन उनके घर पहुंच जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola