150 विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण

Updated:
विज्ञापन
150 विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण

शाखा सचिव प्रमोद कुमार मेहता व केंद्रीय संयुक्त सचिव मनोज कुमार मेहता ने बच्चों को पेन, पेंसिल, रबड़, कटर व कॉपी प्रदान किया.

विज्ञापन

मयूरहंड. हजारीबाग के प्रगतिशील मगही समाज द्वारा शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलरा में 150 विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. शाखा सचिव प्रमोद कुमार मेहता व केंद्रीय संयुक्त सचिव मनोज कुमार मेहता ने बच्चों को पेन, पेंसिल, रबड़, कटर व कॉपी प्रदान किया. मौके पर शाखा सचिव व केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार का होना बहुत जरूरी है. संस्कार के अभाव में भारतवर्ष में एकल परिवार का प्रचलन बढ़ गया है. मौके पर जिला संगठन सचिव कौलेश्वर यादव, प्रखंड सचिव पंकज कुमार मेहता, प्रधानाध्यापक चंद्रदीप कुमार, शिक्षक मालिक बाबू समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola