ePaper

यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 23 Sep 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग

भाकपा के अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने मंगलवार को एसडीओ को आवेदन देकर यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

सिमरिया. भाकपा के अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने मंगलवार को एसडीओ को आवेदन देकर यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है. बताया कि प्रखंड में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर है. यहां 270 रुपये प्रति बैग की जगह 400 से 500 रुपये प्रति बैग खाद दुकानदार बेच रहे हैं. इससे किसान परेशान हैं. गरीब तबके के किसान खाद की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. किसान यूरिया का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने एसडीओ से जांच कर खाद के कालाबाजारी करनेवाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola