अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से घर को नुकसान

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से घर को नुकसान

बगल में स्थित नारायण साव के घर की बाउंड्री को भी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

टंडवा. टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग पर मिश्रौल में शनिवार की अहले सुबह चट्टी बारियातु से कोयला लेकर सिमरिया की ओर जा रहा हाइवा (जेएच 02 बीआर- 8927) अनियंत्रित होकर प्रदीप तिवारी के घर में जा घुसा. इस घटना में घर क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही बगल में स्थित नारायण साव घर की बाउंड्री को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद लोग सड़क पर उतर आये. वे रोड जाम कर कोयला वाहनों का परिचालन ठप करा दिया. मकान मालिक प्रदीप तिवारी ने बताया कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इधर समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम हटाया नहीं गया था. मौके पर उप प्रमुख जितेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, प्रमोद सिंह, सुरेश यादव, महावीर साव, संजीव पांडेय समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola