दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 5.60 लाख उड़ा ले गये अपराधी

Updated at : 20 Mar 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 5.60 लाख उड़ा ले गये अपराधी

दो बैंकों से रुपये निकाल कर बाइक की डिक्की में रखा था

विज्ञापन

चतरा. शहर के मेन रोड स्थित जायसवाल होटल के पास शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से पांच लाख 60 हजार रुपये उड़ा लिये. डिक्की से उक्त राशि के अलावा चेकबुक, पत्नी का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी निकाल लिये. इस संबंध में भुक्तभोगी लावालौंग थाना क्षेत्र के मदनडीह गांव निवासी मुकेश कुमार ने सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया है कि पत्नी रीता देवी के साथ चतरा आये थे, जहां महाराष्ट्रा बैंक की शाखा से 82 हजार व एचडीएफसी बैंक से चार लाख 30 हजार निकाल कर थैला में कर डिक्की में रखा था. घर से 48 हजार रुपये लाया था. एचडीएफसी से राशि निकासी के बाद जायसवाल होटल के बाहर बाइक खड़ी कर होटल में नाश्ता करने लगे. कुछ देर में होटल से नाश्ता कर बाहर निकले, तो बाइक की डिक्की खुली हुई पायी. डिक्की से रुपये गायब थे. इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार दल बल के साथ होटल के पास पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सीसीटीवी में कैद हुई घटना : बाइक की डिक्की से राशि उड़ाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. जिसमें देखा गया कि एक अपाची बाइक पर दो अपराधी आये और एक बाइक से उतर कर उक्त बाइक के पास पहुंचा और इधर-उधर देखने के बाद चंद सेकेंड में डिक्की खोल कर रुपये का थैला निकाला और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. मुकेश मनरेगा भेंडर है. मनरेगा की राशि ही निकाली थी. 40 दिनों के अंदर दूसरी घटना : 40 दिनों के अंदर छिनतई व राशि उड़ाने की दूसरी घटना घटी है. पहली घटना नौ फरवरी को घटी थी, जिसमें मारवाड़ी मुहल्ला के पास वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव निवासी सुनीता देवी (पति अजय यादव) से उचक्कों ने 50 हजार की छिनतई कर ली थी. महिला एसबीआई मुख्य ब्रांच से राशि निकाल कर भाई प्रकाश कुमार के झुमड़ा स्थित घर जा रही थी. इस दौरान अपराधियों ने रुपये से भरा थैला की छिनतई कर फरार हो गये थे. दूसरी घटना जायसवाल होटल के पास घटी. दोनों घटनास्थल 100 मीटर की दूरी पर है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola