आगरा में रेलवे लाइन किनारे लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

आगरा में लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: आगरा के नुनिहाई रेलवे लाइन के पास एक लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, राहत की बात है कि आग को फैलने से रोका गया.

विज्ञापन

UP News: आगरा के नुनिहाई रेलवे लाइन के पास स्थित एक लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

टेंपो से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में खड़े एक टेंपो से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि दमकल कर्मियों की समय रहते कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया. मामले की जांच जारी है.


आग पर काबू पा लिया गया है.
आग पर काबू पा लिया गया है.

गोदाम का सामान जलकर राख

प्रारंभिक जांच में आग की शुरुआत गोदाम में खड़े एक सीएनजी ऑटो से होने की आशंका जताई जा रही है. देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पीतल के घंटे, जनरेटर, मालाएं, जूते-चप्पल समेत ट्रांसपोर्ट के लिए रखा अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

30–35 लाख के नुकसान का दावा, दमकल पर लगाया आरोप

गोदाम संचालक स्वामी चावला ने आग से करीब 30 से 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है. उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचीं. बाद में तीन दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था.

Must Read- कछला घाट से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, वाहन पलटने से हुई 1 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola