मुख्तार गैंग पर SIT का शिकंजा, गाजीपुर में खंगाले जाएंगे हथियार लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन
माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी

माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. अब हथियार लाइसेंसों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. गैंग से जुड़े लोगों के नाम जारी लाइसेंसों की जांच की जाएगी.

विज्ञापन

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब हथियार लाइसेंसों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. जांच में गैंग से जुड़े लोगों के नाम जारी हुए हथियार लाइसेंस, उनके इस्तेमाल और दस्तावेजों में कथित अनियमितताओं की पड़ताल की जाएगी. हाल के दिनों में दर्ज कई एफआईआर के बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है.

लाइसेंस जारी होने से लेकर हथियारों के सत्यापन तक होगी जांच

एसआईटी हथियार लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया, रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री और हथियारों के भौतिक सत्यापन की जांच करेगी. अधिकारियों के अनुसार कई लाइसेंसों से जुड़े मूल अभिलेख और खरीद-बिक्री के दस्तावेज रिकॉर्ड रूम से गायब मिले हैं, जिनकी भी जांच की जाएगी.

145 हथियार जांच के दायरे में

पुलिस पहले से ही मुख्तार अंसारी गैंग और उसके सहयोगियों से जुड़े 51 शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर खरीदे गए 145 हथियारों का भौतिक सत्यापन कर रही है. इसके लिए उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश तक रिकॉर्ड खंगाले गए हैं.

पहले भी दर्ज हो चुके हैं कई मुकदमे

जांच के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं के आधार पर कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. इनमें कुछ मामलों में लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज गायब होने और हथियारों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं होने के आरोप शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि और अनियमितताएं मिलती हैं तो आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 2 लाख रुपये किलो बिका आम! सहारनपुर के इस लाल फल की खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान


विज्ञापन
Tilak Kumar

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola