1.084 किलो अफीम के साथ दंपती गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
1.084 किलो अफीम के साथ दंपती गिरफ्तार

1.084 किलो अफीम के साथ दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन

गिद्धौर. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर किरकिरा जंगल के समीप से 1.084 किलोग्राम अफीम के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. जिसमें लातेहार जिला बारियातु थाना क्षेत्र के बालूभांग गांव निवासी राजू पासवान व उसकी पत्नी आरती देवी शामिल है. दोनों के पास से अफीम के अलावा एक बाईक, एक मोबाईल भी जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि किरकिरा जंगल के समीप कुछ व्यक्ति अफीम की खरीद-बिक्री करने वाला है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंच कर पति-पत्नी को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola