अनियमितता का आरोप लगा कर भवन निर्माण कार्य रोका

Updated:
विज्ञापन
अनियमितता का आरोप लगा कर भवन निर्माण कार्य रोका

आरोप लगाया कि कार्य की गुणवत्ता व प्राक्कलन में अनदेखी की जा रही है.

विज्ञापन

मयूरहंड. मंझगावां पंचायत के महेशा में विद्यालय भवन निर्माण कार्य पर पूर्व मुखिया इशहाक अली ने शनिवार को रोक लगा दी. साथ ही निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. आरोप लगाया कि कार्य की गुणवत्ता व प्राक्कलन में अनदेखी की जा रही है. बिना मिक्चर मशीन का प्लींथ व पिलर खड़ा कर दिया जा रहा है. वहीं भवन का कार्य करा रहे सिकेंद्र मेहता ने कहा कि पूर्व मुखिया दबंग प्रवृत्ति के हैं, जो रंगदारी के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. मालूम हो कि उक्त भवन का निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल द्वारा 52 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है. विरोध के बाद कार्य बंद रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola