मुआवजा मिलने के बाद हटाया गया जाम

Updated:
विज्ञापन
मुआवजा मिलने के बाद हटाया गया जाम

मुआवजे की मांग को लेकर 24 घंटे जाम रखा टंडवा- सिमरिया मार्ग

विज्ञापन

आक्रोश. मुआवजे की मांग को लेकर 24 घंटे जाम रखा टंडवा- सिमरिया मार्ग टंडवा. सड़क हादसे के बाद उड़सू के समीप किये गये जाम को वार्ता के बाद शनिवार की रात को हटा लिया गया. मुआवजा देने पर सहमति बनी, फिर लोगों ने जाम हटाने का निर्णय लिया. इसके बाद घटना के करीब 24 घंटे बाद टंडवा-सिमरिया मार्ग पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हाइवा की चपेट में आने से सरस्वती देवी नामक एक महिला की मौत हो गयी थी, जबकि बाइक सवार वासुदेव राम गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद परिजन व ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे. जाम की वजह से टंडवा-सिमरिया मार्ग से 24 घंटे तक कोयला ढुलाई बाधित थी. इधर, सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास व जनप्रतिनिधियों की पहल पर थाना परिसर में मुआवजा को लेकर वार्ता हुई. घंटों चली वार्ता के बाद शनिवार देर शाम जाम हटाने पर सहमति बनी. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल उरांव, बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव, सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास सिंह उर्फ मंटू सिंह व पंसस राजेश चौधरी के प्रयास के बाद मुआवजा राशि पर दोनों पक्षों में सहमति बनी. इसके तहत कोयला ट्रांसपोर्टरों की ओर से मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये व घायल वासुदेव राम के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जायेगी. बीडीओ ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया के तहत हिट एंड रन योजना से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व आपदा प्रबंधन मद से एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. मौके पर ग्रामीण कुंदन, मृतक व घायल परिजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola