विज्ञान प्रदर्शनी में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व दीवानखाना स्कूल अव्वल

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला सह क्विज
: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला सह क्विज चतरा. डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला सह क्विज का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगा कर पढ़ाई कर माता-पिता का नाम रोशन करने की बात कही. विज्ञान प्रदर्शनी में डिस्ट्रिक सीएम स्कूल एक्सीलेंस व उत्क्रमित उच्च विद्यालय दीवानखाना के बच्चों ने प्रथम, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय कान्हाचट्टी की बालिकाओं ने द्वितीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मयूरहंड की बच्चियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. मौके पर डीइओ सह समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार, सिमरिया विधायक प्रतिनिधि विजय दांगी, सांसद प्रतिनिधि प्रफुल्ल सिंह, शिक्षक मो एजाजुल हक, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य सतीश लाल गुप्ता, शिक्षक कुमार चंदन, अजीत मिश्रा, डॉ मंटू, हरेराम सिंह, विश्वजीत घोष, शमीम ज्या, रोहित समेत कई शिक्षक-शिक्षका व सभी प्रखंडों से चयनित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




