CCL कोयला क्षेत्रों में चोरी पर CISF का शिकंजा, छापेमारी में 8.280 टन कोयला बरामद
प्रताकात्मक फोटो
चतरा में कोयला चोरी रोकने के लिए CISF की कार्रवाई तेज. संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ी, 8.280 टन कोयला जब्त. डीआईजी ने अधिकारियों को दिए निर्देश.
चतरा. सीसीएल के कोयला क्षेत्रों में बढ़ रही कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीआईएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है. डीआईजी सुमंत सिंह ने एनके एरिया पिपरवार व मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्रों का दौरा कर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया.
संवेदनशील स्थानों और ड्यूटी पोस्टों की ली जानकारी
डीआईजी ने सबसे पहले एनके, पिपरवार, मगध-आम्रपाली क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने वहां की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील जगहों, ड्यूटी पोस्टों, कोयला परिवहन और स्टॉक की जानकारी ली. बैठक में उन्होंने कोयला चोरी की संभावित जगहों व अवैध कारोबार की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता और प्रभावी निगरानी के निर्देश दिया.
डीआईजी ने विशेष रूप से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत अवैध उत्खनन, संग्रहण व परिवहन की रोकथाम पर जोर दिया. उन्होंने दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में नियमित गश्त व संसाधनों के समुचित उपयोग करने को कहा.
ये भी पढ़ें: करमा पर्व की पूर्व संध्या पर लातेहार के गारू में कार्यक्रम, मांदर की धुन पर थिरके महिला-पुरुष
अवैध खनन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
उन्होंने पदाधिकारियों को आम लोगों के बीच में एमएमडीआर को लेकर जन-जागरूकता अभियान, सभा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवैध खनन के कानूनी परिणामों के बारे में बताने को कहा. जैसे कि, यह एक दंडनीय अपराध है और इसमें भारी जुर्माना भी हो सकता है.
सीआईएफ की कार्रवाई, 8.280 टन कोयला जब्त
सीआईएफ की कार्रवाई के तहत, सीएचपी और पिपरवार चेक पोस्ट के पास से 3.470 टन कोयला जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,383.25 रुपये थी. इसके अलावा, रोहिणी के 09 नंबर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 4.810 टन कोयला बरामद हुआ, जिसकी कीमत 17,321.87 रुपये आंकी गई. बरामद कोयले को कांटा घर संख्या-11 में तौल कर सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया. डीआईजी ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भी निगरानी और आकस्मिक कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया.
इस बैठक में कमांडेंट अमित कुमार, उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय, सहायक कमांडेंट हर्ष लावणिया, सहायक कमांडेंट मनोहर बरवाहा और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: वन विभाग की कोशिशों के बावजूद नहीं थम रही कोडरमा के जंगलों में अवैध कटाई, तेजी से सिकुड़ रहा वन क्षेत्र
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए