ePaper

साइबर अपराधियों ने महिला से की 35 हजार की ठगी

Updated at : 23 Jan 2026 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने महिला से की 35 हजार की ठगी

कई किस्त में 35 हजार ठग लिये.

विज्ञापन

हंटरगंज. थाना क्षेत्र की तिलहेत पंचायत के झरवादोहर निवासी सोमर भुईयां की पत्नी रूबी देवी से साइबर अपराधियों ने एक हफ्ते में 35 हजार ठगी कर ली. बताया कि साइबर अपराधी कॉल कर अपने आप को सीबीआई से बताया और डरा कर रुपये की मांग की, नहीं देने पर दस साल की जेल जाने की धमकी दी. फिर अपराधी जैसे कहते गये करती गयी. कई किस्त में 35 हजार ठग लिये. इसकी जानकारी जब पति को दी, ताे पति ने कहा कि साइबर ठगी की गयी है. इस संबंध में शुक्रवार को महिला थाना पहुंच कर साइबर अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया.

इटखोरी के व्यवसायी निर्मल जैन का निधन

इटखोरी. इटखोरी के व्यवसायी निर्मल जैन (75) का गुरुवार रात को निधन हो गया. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. वे कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे. गुरुवार रात को तबीयत अधिक बिगड़ गयी और उनका निधन हो गया. वे इटखोरी के जाने माने व्यापारी थे. उनके निधन पर जैन समाज व शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है. अपने पीछे चार पुत्र छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola