राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में चतरा की राजश्री वीरा रही अव्वल

Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में चतरा की राजश्री वीरा रही अव्वल

राजश्री शहर के दीभा मुहल्ला निवासी राजकुमार की पुत्री है.

विज्ञापन

चतरा. रांची विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में चतरा की राजश्री वीरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. राजश्री शहर के दीभा मुहल्ला निवासी राजकुमार की पुत्री है. वे चतरा कॉलेज में साइकोलॉजी ऑनर्स के पहले सेमेस्टर की छात्रा है. प्रतियोगिता में चतरा जिले से पांच प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिसमें राजश्री वीरा के अलावा इशा कुमारी, मुस्कान कुमारी, अदिति पाठक व राजनंदनी कुमारी शामिल हैं. राजश्री वीरा ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य, मजबूत तर्क शक्ति व आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया. उनके प्रदर्शन को सभी ने सराहा. चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा व एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शोभा कुजूर ने राजश्री को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

मयूरहंड. कदगावां पंचायत के मुखिया अशोक कुमार भुईयां ने शुक्रवार को पांच आंगनबाड़ी केंद्राें का निरीक्षण किया. इस दौरान दिघी, सिंदुआरी, जिंदापुर, कदगावां खुर्द व गम्हरिया में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की संख्या जीरो पाया. वहीं सिंदुआरी आंनगबाड़ी केंद्र से सेविका वीणा देवी अनुपस्थित व जिंदापुर आनगंबड़ी केंद्र की सेविका नीलू देवी हजारी बनाकर गायब मिली. ग्रामीणों ने मुखिया को बताया कि दिघी आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका अवंति देवी तीन माह से केंद्र नहीं पहुंच रही है. कदगावां कला आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका लालिमा देवी व सहायिका प्रभा देवी गायब थीं. केंद्र भी बंद था. गम्हरिया में सेविका गायब थीं. सभी केंद्रों में पोषाहार बंद मिला. मुखिया ने कहा कि इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जायेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola