ePaper

सूचना पर चतरा पुलिस ने चलाया जांच अभियान, डोडा लदा ट्रक पकड़ा, 25 लाख का डोडा बरामद

Updated at : 09 Jul 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
सूचना पर चतरा पुलिस ने चलाया जांच अभियान, डोडा लदा ट्रक पकड़ा, 25 लाख का डोडा बरामद

इसी सूचना पर वशिष्टनगर थाना के मुख्य गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चावल लदे एक ट्रक की जांच की गयी, जिसमें 20-20 किलो के 57 बोरा में डोडा भरा हुआ पाया गया. गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया है कि बंगाल के आरामबाग से चावल लेकर हरियाणा के करनाल जा रहे थे. इस बीच बालूमाथ-चतरा के गोनिया जंगल में डोडा लोड किया गया. चालक ने बताया कि पहले भी डोडा लेकर गया था.

विज्ञापन

चतरा : वशिष्ठनगर पुलिस ने बुधवार की रात ट्रक पर लदा 11 क्विंटल 40 किलो डोडा बरामद किया है. पुलिस ने ट्रक मालिक सह चालक हरियाणा के करनाल निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. जब्त ट्रक (एचआर 45 सी-2654) पर 57 बोरा में डोडा भरा हुआ था. एसआई कुंदन भगत के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर डोडा लोड कर ले जाया रहा है.

इसी सूचना पर वशिष्टनगर थाना के मुख्य गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चावल लदे एक ट्रक की जांच की गयी, जिसमें 20-20 किलो के 57 बोरा में डोडा भरा हुआ पाया गया. गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया है कि बंगाल के आरामबाग से चावल लेकर हरियाणा के करनाल जा रहे थे. इस बीच बालूमाथ-चतरा के गोनिया जंगल में डोडा लोड किया गया. चालक ने बताया कि पहले भी डोडा लेकर गया था.

उसे छह हजार रुपये प्रति क्विंटल किराया मिलता था. अच्छा किराया मिलने के लालच में आकर उसने अपना ट्रक में डोडा लोड कर जा रहा था. जब्त डोडा की कीमत 25 लाख रुपये बतायी जाती है. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. साथ ही गिरफ्तार चालक सह मालिक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola